
तेरे बिना कन्हैया कोई नहीं हमारा
तेरे बिना कन्हैया कोई नहीं हमारा,
तेरी दया से चलता,
हम जैसो का गुजारा,
तर्ज – तुझे भूलना तो चाहा।
गुमनामी के अँधेरे,
चारो तरफ से घेरे,
गम की घटायें छाई,
अपनों ने मुख थे फेरे,
उस वक्त तुमने आकर,
गम से हमें उबारा,
मिलती शरण ना तेरी,
दर दर यूँ ही भटकते,
मंजिल कभी ना पाते,
थक जाते चलते चलते,
तूने संभाली नैया,
पास आ गया किनारा,
तुमसे यही गुजारिश,
अरदास है हमारी,
तेरा नाम लेते लेते,
बीते उमरिया सारी,
चाहे अधम पतित बस,
‘गौतम’ हो अब तुम्हारा,
तेरी दया से चलता, तेरी दया से चलता,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



