
सरकारों में सबसे बडी सरकार है,
दरबारों में सबसे बड़ा दरबार है,
श्याम सरकार है, खाटू दरबार है,
तर्ज – काली कमली वाला मेरा यार है।
किस्मत से देता है ज्यादा,
ऐसा है खाटू का राजा -२,
इसके रहते होती कभी ना हार है,
शीश दान जो दे सकता है,
बोलो क्या नही कर सकता है -२,
कलयुग का ये सच्चा अवतार है,
श्याम से बड़ा ना कोई दानी,
तभी तो दुनिया इसकी दीवानी -२,
दोनों हाथ लुटाता ये भंडार है,
किसी की नैया का ये किनारा,
किसी को देता है ये सहारा -२,
‘श्याम’ के जीवन का तू पालनहार है,
स्वर – श्याम अग्रवाल जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


