
दर का बना लो मुझे सेवादार
दर का बना लो मुझे सेवादार,
दुनिया से में हार गया हूं,
मतलब का है ये संसार....
इस दुनिया में स्वर्ग से सुन्दर,
खाटू नगरी श्याम का मन्दिर,
चरणो की मुझे सेवा दे दो,
ये ही मेरा धन अपार,
जग वालो ने ठुकराया है,
मेरा मन ये घबराया है,
बांह पकड़ लो अब तो आकर,
तुम ही सच्ची हो सरकार,
खाटू नगरी अब मैं रहूंगा,
सेवा सुबह शाम करूंगा,
मुझे रोज तेरा दर्शन होगा,
करदो बस इतना उपकार,
सिंगला को तुम अब तो संभालो,
दर पे पड़ा है चरणी लगा लो,
चरणो में तेरे पड़ा रहूंगा,
जब तक दोगे सांस उधार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
