
हाथ में त्रिशूल और,
शेर की सवारी,
दुखियों के दुःख पाप,
को हरने वाली,
दर्शन दिखा दो मुझे,
माँ शेरोवाली।।
करुणामयी और,
ममतामयी हो,
करती दया है तू,
दयामयी हो,
चण्डी का रूप,
धारण करने वाली,
दरशन दिखा दो मुझे,
मझधार में फंस गई,
मेरी नैया,
निकलती नही,
निकालो मेरी मैया,
बनाती है बिगड़ी,
तू माँ भद्रकाली,
नही कोई शोहरत,
न शख्सियत है मेरी,
चमका दे जिंदगी,
खूब हैसियत है तेरी,
लाखों करोड़ों भक्तों के,
जीवन बदलने वाली,
गायक – महेश कुमार मोनू।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




