
दाती माँ दीदार दीदार हमें दीजिये,
आये तेरे दवार प्यार हमें दीजिये,
तेरे भवन पर मिलती मुरादे दुखिया गरीबो की सुन फरयादे,
तू न सुने गी तो कौन सुनेगा हमको जरा माँ इतना बता दे,
ख़ुशी की भंडार भंडार हमें दीजिये,
आये नवराते छाई बहारे घर घर जोती के लश्कारे,
हर मंदिर दरबार सजे है गूंज रहे तेरे जयकारे,
धर्म उपकार उपकार दाती कीजिये,
केवल तुझसे आस लगाये घर परिवार को साथ में लाये,
सुख हो चाहे दुःख की गाड्डी हो तुझको कभी हम भूल ना पाए,
करो माँ उधार उधार दाती कीजिये,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
