
बम बम भोले नाथ बम बम भोले नाथ
जय भोले की बोल के शिव धाम चल कांवरिया,
कांवर में तेरी गंगा जल है,
गंगा में शिव रहते है।।
बरसे घटा तो ओढ़ ले शिव नाम की चदरिया...-2
संग तेरे शम्भू हरपल है,
भोले के पुजारी कहते है,
नाथ भोले नाथ भोले नाथ भोले नाथ ।
शिव की लगन में मगन होके जाना,
अगर चाहता है शिव को रिझाना....-2
ना देखना पैरो के छाले,
तुझे सबसे पहले जल है चढ़ाना,
ना कर फ़िक्र आंठो पहर भोले की है तुझपे नज़र,
हवाओ में वही रहते है,
थक जायगा तू फल देंगे भोले,
तपस्या का तेरी फल देंगे भोले.....-2
झुकायेगा जाके चरणों पे सर को,
तेरी भाग्य रेखा बदल देंगे भोले,
थोड़ा सा है बस रास्ता,
भम भोले दे रख आस्था,
तेरे दुःख भोले बाबा सहते है,
बरसे घटा तो ओढ़ ले शिव नाम की चदरिया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
