
दिल तो प्यारा है मगर दिल से भी प्यारा तू है।
Dil To Pyaara Hai Magar Dil Se Pyaara Tu Hai lyrics
दिल तो प्यारा है मगर दिल से प्यारा तू है।
पर गजब ये है कि इस दिल में भी न्यारा तू है॥
दिल दुखाने का जो दावा भी करूँ किस पै करूँ।
दर्द दिल तू ही है और दिल भी हमारा तू है॥
मुझको तेरे सिवा कोई भी नज़र आता नहीं।
रोशनी जिसमे है आँखों का वो तारा तू है॥
तेरा कब्जा है हरेक दिल पै कोई दे या न दे।
दिल दुलारा है तेरा दिल का दुलारा तू है॥
‘बिन्दु’ आँसू के बहा बैठे हैं उल्फ़त कि नदी में।
मैं हूँ मझधार में घनश्याम किनारा तू है॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



