
दीनबंधु दयालु दया कीजिये,
वरना हमको यहाँ से उठा लीजिये....
मेरे भगवन किसी को गरीबी न दो,
मौत दे दो मगर बदनसीबी न दो,
इस दुनिया से हमको बचा लीजिये,
श्याम नैया हमारी भंवर में पड़ी,
श्याम तेरे भरोसे में कब से खड़ी,
पार हो न सके तो डुबा दीजिये,
जहाँ पापों की वर्षा भारी है,
जहाँ दुष्टों की रिश्तेदारी है,
बदनामी से हमको बचा लीजिये,
श्याम अब तेरी दुनिया में मन न लगे,
श्याम तेरे दरस बिन कल न पड़े,
अपने चरणों में हमको लगा लीजिये,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


