
दुनिया दीवानी है मेरी राधा रानी की
मेरी राधा रानी की, मेरी राधा रानी की,
दुनिया दीवानी है मेरी बरसाने वाली की,
ब्रज की छोरी छोरा,
बनके मोरा मोरा,
मुझे याद दिलाती है बरसाने वाली की,
मटकी फोड़ा फोड़ा,
माखन चोरी चोरा,
मुझे याद दिलाते हैं बृजभान दुलारी की,
टेढ़ी-मेढ़ी गली,
ऊंची नीची सीढ़ी,
मुझे याद दिलाते हैं मेरी राज दुलारी की,
ब्रज के होली होरा,
फाग छाया मेला,
मुझे याद दिलाते हैं मेरी श्यामा प्यारी की,
वह रंगीली महल,
प्यारो राधा महल,
मुझे याद दिलाते हैं ब्रज की पटरानी की,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

