
हे राधारानी कृपा की नजर करदो
हे श्यामा प्यारी
कृपा की नजर करदो
रहू चरणों मे बनके मैं चाकर सदा
अपनी भक्ति का ऐसा मुझे वर दो
पल पल तेरा दीदार मैं पाऊ
बैठ के चरणों मे गुण तेरे गाऊ
ओ ऐसी कृपा से झोली मेरी भरदो
तेरे रंग रंग जाये तन मन
खिल जाये रोम रोम ये जीवन
ओ ऐसी करुणा की श्यामा बरसात करदो
भूल के सब तुझ में खो जाऊ
छोड़ के सब तेरा हो जाऊं
ओ लाडली ऐसी मुझपे महर करदो
स्वास स्वास में नाम हो तेरा
आठो पहर गुणगान हो तेरा
ओ अपनी प्रीति का ऐसा
असर करदो
हे श्यामा प्यारी कृपा की नजर करदो,,,,,
(जय जय श्री राधे)
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

