
देखूंगी बाट तेरी भैया लेके राखी हाथों में
देखूंगी बाट तेरी भैया भैया,
लेके राखी हाथों में,
तर्ज – रिमझिम के गीत।
फर्ज भैया का तुझे है निभाना,
राखी के दिन बहन के घर आना,
जब तक भैया तू मेरे नहीं आएगा,
बहन खाएगी तेरी नहीं खाना,
मारेगी सास मेरी ताना ताना,
बातों ही बातों में,
तेरे हाथों में बाँधु धागा प्यार का,
दीप घी का जलाके करूँ आरतियां,
प्यार का भैया का मुझे मिल जाएगा,
चेहरा बहना का तेरी खिल जाएगा,
चमके रे जुगनू जैसे चमके चमके,
अँधेरी रातों में,
सबसे पावन है रिश्ता बहन भाई का,
ज्ञान आर. के. को नहीं कविताई का,
बहन भैया को सदा याद आए,
भैया भी बिन बहन के ना रह पाए,
सबसे ही ये बड़ा नाता है नाता है,
रिश्ते और नातों में,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
