
है आनंद नन्द बाबा के,
द्वारे सभी चलना,
देखो आज भयो ललना,
आज भयो,
आज भयो ललना,
ललना, ललना, ललना,
तर्ज – आन मिले सजना।
देखे – जन्माष्टमी भजन।
शुभ घड़ी देखो है कैसी आई,
बज रही आज घर घर बधाई,
जिसने भी ये खबर सुनी है,
पड़ी उसे कल ना,
मानो सुर गण सब मन में सिहाये,
ज्ञानी सब करने दर्शन है आये,
पड़ी उसे ना कल ना,
क्षीरसागर को तज जन्म धारा,
छौना मैया यशोदा तुम्हारा,
नर नारी चर्चा करते है,
इसमें कोई छल ना,
अपना जीवन सफल जो बनाना,
तो नहीं बात ये भूल जाना,
पदरज मल करके मस्तक पर,
देव सभी चलना,
प्रेषक – सूर्यकान्त।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

