
मेरे सर पर, रख दो मईया, अपने यह दोनों हाथ,
"देना हो तो दीजिए, जनम जनम का साथ
देने वाली, मईया हो तो, धन और दौलत, क्या मांगे
साथ अगर, मईया का हो तो, नाम और इज्ज़त, क्या मांगे
मेरे जीवन में, तूँ कर दे
, माँ कृपा, की बरसात,,,
मईया तेरे, चरणों की धूलि, धन दौलत से, महंगी है ।
एक नज़र, कृपा की मईया, नाम इज्ज़त से, महंगी है ।
मेरे दिल की, तम्मना यही है
, माँ रख ले, मेरी बात,,,
तेरे दिल में, माँ की ममता, और पिता का, प्यार भरा
भाई बँधु, सगे संबन्धी, यह सारा संसार भरा
मेरा दिल, बोले बनवारी
, करूँ सेवा, तेरी दिन रात,,,
झुलस रहें हैं, गम की धूप में, प्यार की छंईया, कर दे तूँ ।
बिन माँझी के, नाव चले ना, अब पतवार, पकड़ ले तूँ ।
मेरा रास्ता, रोशन कर दे
, छाई, अन्धिआरी रात,,,
सुना है हमने, शरणागत को, अपने गले, लगाती हो ।
ऐसा हमने, क्या माँगा, जो देने से, घबराती हो ।
*चाहे जैसे, रख तूँ मईया
, बस होती, रहे मुलाक़ात,,,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



