
दोनों हाथ लुटाए बाबा लखदातारी रे
दोनों हाथ लुटाए बाबा लखदातारी रे,
तूने सबको दिया है श्याम इबके मेरी बारी रे.....
बड़े-बड़े नेता अभिनेता तेरे दर पे आते,
टाटा बिरला हो अंबानी तुझको शीश झुकाते,
है तेरी सरकार का बाबा बहुमत भारी रे,
जब तुम मेरे पास में बाबा और कहीं क्यू जाऊं,
सब को सहारा देने वाले मैं भी अर्जी लगाऊ,
राजाओं के राजा तुम कलयुग अवतारी रे,
मैं निर्धन तो सेठ सांवरा सेवा करूं तुम्हारी,
लाखो को तारा है तुमने सुनलो अरज हमारी,
दे दे अपने नाम से तू परमिट सरकारी रे,
दुनिया में डंका बाजे हर घर कीर्तन हो तेरा,
भक्तों की हर रात दिवाली हर दिन हुआ दशहरा,
जिसको भी देखो आया करके तैयारी रे,
माधव भी देखो आया करके तैयारी रे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





