
धर्म के झगड़े करते करते भारत माँ लूट जाएगी
धर्म के झगड़े करते करते,
भारत माँ लूट जाएगी,
आज मेरी आसिफा लुट गई,
कल तेरी परी लूट जाएगी,
इंसाफ करो हर नारी का,
सर कलम हो बलात्कारी का।।
अब घर से निकलो बाहर,
हैवान हिंद पर भारी है,
जिसकी पूजा की सदियों से,
क्यों डर में वो नारी है,
क्यों डर में हो नारी है,
कसम तुझे तेरे अल्लाह राम,
गुरु नानक ईशा महान की,
धर्म को लड़ना लड़ते रहेंगे,
बात यहां इंसान की।।
ना पापा में लौट के आऊं,
तेरे इस जहान में,
दुनिया सारी घूर के देखे,
पग-पग पर हैवान है,
तू फिकर ना कर तेरे साथ खड़े,
तेरी राहों में जान देंगे,
तेरी राह में जान लुटा देंगे,
कैंडल नहीं मैं लाया रस्सी,
फांसी पर लटका देंगे,
कसम है बाइबल गुरु ग्रंथ,
गीता और कुरान की,
धर्म लड़ाई ना है बात है,
नारी के सम्मान की।।
सिंगर – छोटू सिंह रावणा।
प्रेषक – सुनील कुमार जाजोरिया।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

