
धीरे धीरे बांसुरी बजा जा रे कन्हैया
Dhiire Dhiire Baansuri Baja Ja Re Kanhaiya lyrics
धीरे धीरे बांसुरी बजा जा रे कन्हैया
मैं ग्वालन बरसाने की अरे भला मैं ग्वालन बरसाने की
सिर पर घड़ा घड़ी पर गगरी
सूरत लगा ले पनघट की रे भला
सूरत लगा ली पनघट की
घड़ा उतार पार पर रख दिया
सूरत लगा ली खीचन की रे भला
सूरत लगा ली खीचन की
घड़ा उठाएं शीश पर रख लिया
सूरत लगा ली महलन की
रस्ते में मिल गए कन्हैया
घूंघट के पट खोल गुजरिया
हवा जो खा लो मधुबन की
घुंघट के पट ना खोलो कान्हा
लाज जाए मेरे दो कुल की
पहली लाज मेरी माई रे बाप की
दुजी लाज ससुराल घर की
तो है तो लाज अपने मोर मुकुट की
हमें लाज घूंघट पट की रे भला
हमें लाज घूंघट पट की
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


