
नए साल की सबसे पहले
नए साल की सबसे पहले तुम्हे बधाई डिअर,
कान्हा हैप्पी न्यू ईयर,
नया साल जब जब आये है दस्तूर हमारा,
सब से पहले देते बधाई जो हो सबसे प्यारा,
इस दुनिया में तुमसे ज्यादा कौन हमारे नियर,
साल पुराना बीता श्याम रही पुरानी यादे,
तुम्हे निभाना होगा कान्हा सारे पुराने वादे,
नये साल में करदो मेरे सारे संकट क्लियर,
कहती शालू देखा है हर बार ही साल बदलते,
मगर कभी ना देखा कान्हा तेरा प्यार बदलते,
तेरे नाम का अमृत पी कर करते हम सब चीयर,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




