
नजर सांवरे लग न जाये कहीं
ये बाल घुंघराले, ये नैणां काले-काले,नजर सांवरे लग न जाये कहीं,माथे पे एक काला टिका तो लगाले,नजर सांवरे लग न जाये कहीं ।।
टेर ।।
तर्ज – ये रेशमी जुल्फें ।
बात दिल में जो है खुलके मैं बोल दूं,चाहे मन तुझको फूलों से मैं तोल दूं,काबू में ज़ज्बात रखूं, मन में मन की बात रखूं ।।
नजर ...
तुझको टुक-टुक निहारे दीवाने तेरे,कुछ नये कुछ है आशिक पुराने तेरे,मस्त पवन सी चाल तेरी, हंसी है बड़ी कमाल तेरी ।।
अपनी पलकों में प्यारे छुपालूं तुझे,जो न छूटे वो काजल बनालूं तुझे,जाऊं मैं कुर्बान तेरे, तुझपे अटके हैं प्राण मेरे ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

