
नमो नमो जय नमो शिवाया
कितने भोले मेरे शिव हैं
करते हैं कमाल शंकर..
नमो नमो नमो नमो शिवाया
शिवाया..
चले थे शंकर कथा सुनाने
अमरनाथ का राज बताने
पंच रतन को त्याग के अपने
पार्वती को भेद बताने..
कथा को सुनकर अमर हो गया
एक जोड़ा कबूतर का
आज भी उड़ते अमरनाथ में
रूप है गौरी शंकर का..
विस्तार कर दिया जो लेख शिवा ने
अमरनाथ की हवा पहाड़ी और गुफा में
दिव्यलोक की दिव्य दिशाएं
जपती रहती नमो शिवाय:
व्रत धरती पे आके शिवा ने
कल्याण कर दिया हम सब का..
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

