
नाम रामजी का अनमोल खजाना,
जिसके ह्रदय ने ये खजाना पहचाना,
वो तो जपेगा होके प्रेम दीवाना,
सियाराम, सियाराम......
सोचो ऐसा कौनसा सरल है उपाय भला दूजा,
देखो बड़ा कठिन है करना जप तप पूजा,
मन वो पराया जहां तन हो पराया,
बड़ी बड़ी साधनाये कौन कर पाया,
एक बार नाम की शरण में जो आये,
रास्ता कठीन भी सरल हो जाये,
बोलो बोलो सारे संत यही बताये,
सोचो जब गच पकड़ लिया जन्मे मगर ने,
देखो जब डूबने को था वो जल की कहर में,
हार कर हरी नाम उसने पुकारा,
प्रभु ने तुरंत उसे आके उबारा,
प्रभु की कृपा की ये कथाये समझाये,
नाम के ही पीछे नामी दौड़ा चला आये,
बड़ा बड़भागी है जो सदा यही गाये,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

