
नीच नीचता त्यागे कोनी,
कितना ही सत्कार करो,
काजल नाही सफ़ेद होवे रे भाई,
नित कोशीश हजार करो।।
निचे से जड़ काटन आला,
मुख पर मीठी बात करे,
धोखा देकर गला काट दे,
दाव देखकर घात करे,
मात पिता से करे लड़ाई,
रोज खड़ा उत्पात करे,
बिना बुलाये पर घर जाकर,
मुख देखि कोई बात करे,
बयमानो से बच कर रहना,
कभी नहीं व्यावार करो,
अपने आप बड़ाई करके,
असली दोस छिपा लेते,
दो आने के लालच में पड़,
जूठा धर्म उठा लेते,
मतलब होव जद पेट में पड़कर,
धोका दे धन खा जाते,
बिना मतलब से मुख नहीं बोले,
अपनी नजर बचा लेते,
दे विश्वास देगा दे जाते,
कितना चाहे प्यार करो,
मन में रखता बेईमानी रे,
ऊपर बात सफाई की,
कपट फंद छल धोका देकर,
नाड काट दे भाई की,
बहन भानजी समझे नाही,
ना ही साख जमाई की,
मण भर दूध फाड़ सकती है,
देखो बून्द खटाई की,
बाण कुबान दुष्ट नहीं तागे,
काग कुटरता त्यागे कोनी,
हंसा बीच बेठा देखो,
अपनी आदत छोड़े कोनी,
सोने री चोंच मडा देखो,
जेरी नाग जेहर नही तागे,
चाऐ दुध पिला देखो,
ओ काले उपर रंग दुसरा,
चढ़ता नाय चढा देखो,
हरिनारायण हरि गुण गाओ,
भव से बेड़ा पार करो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




