
पी ले जरा तू जी ले जरा
श्याम की आखियो से मस्ती बरसे,
पी ले जरा तू जी ले जरा,
पहले पहले सारे इसको शौंक से पीते,
बाद में सारे इसको पी कर के जीते,
अब ये मस्ती न उतरे सर से,
मस्ती का इक पल जिसको चस्का चढ़ा है,
दुनिया में रुतबा उसका सबसे बड़ा है,
उसको सब कुछ मिला इस दर से,
जिसको नशा एक बार लग जाता है,
उसको प्रभु का दर्शंन मिल जाता है,
बाकी किस चीज को तरसे,
बहुत वक़्त पहले हम ने इसको चखा था,
इसका असर सीधे दिल पे चढ़ा था,
अब तो आंनद ही आनंद बरसे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



