
प्रेम की दीवानी राधा रानी हो गई,
मुरली वाले की ये दुनियां दीवानी हो गई....
मुरली अधरन धर मुस्कावे री,
बिन देखे टोय चैन न आवे री,
तेरे नाम मेरी जिंदगानी हो गई,
बेदर्दी तोए तरस न आवे घायल करके नैन चूरावे,
श्याम बिन दुनियां बेगानी हो गई,
लट घुंघराली काली चंचल दोऊ नैना,
मोर मुकुट वाले मीठे तेरे सैना,
सांवली सूरत दिल लुभानी हो गई,
ओ सांवरिया नेक सपने में आजा,
भक्त कहें मेरे नैनों में समा जा,
मेरी जिंदगी तेरे नाम हो गई,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

