
श्री डिग्गी वाले बाबा देव निराले तेरी महिमा अपरम्पार है
श्री डिग्गी वाले बाबा देव निराले,
तेरी महिमा अपरम्पार है,
रामधुन गाए सिंदूर सजाये,
चहूं ओर तेरी जय जयकार है,
भुजा गदा विराजे,
ध्वजा कर मे साजे,
गल तेरे मोतियन हार है,
बाबा रोग मिटाये,
बाबा कष्ट भगाये,
बाबा सबका संकटहार है,
नित भोग लगाये,
सियाराम धुन गाये,
दर भक्तो की लम्बी कतार है,
भक्त शीश झुकाये और,
सर्व सुख पाये,
बाबा सबका पालनहार है,
राधे आरती उतारे,
तेरा नाम उचारे,
कहे सबका बेड़ा पार है,
सुंदरकांड सुनाये,
सब तुझको रिझाये,
मित्र मंडल भी बलिहार है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




