
फरियाद तुमसे मेरी मेरे श्याम सांवरे
फरियाद तुमसे मेरी,
मेरे श्याम सांवरे,
रहूँ सेवा में तेरी,
दिन रात सांवरे,
छूटे ना तेरी चौखट,
जग छुटे चाहे सारा,
तर्ज – फरियाद क्या करे हम।
खुशिया है मेरी तुमसे,
चाहत है मेरी तुमसे,
इज्जत है मेरी तुमसे,
सुनले मेरे सांवरे,
रिश्ता है जोड़ा तुमसे,
जोड़ी है प्रीत तुमसे,
दुनिया है मेरी तुमसे,
साथ तेरा है मिला,
प्यार तेरा है मिला,
किरपा तेरी हो सांवरे,
रोते हसाया तुमने,
गिरते उठाया तुमने,
मुझको अपनाया तुमने,
थामा दुखो से तुमने,
चलना सिखाया तुमने,
अपना बनाया तुमने,
मैं हो तेरी शरण,
तेरा मुझ पे करम,
तेरे सहारे चलता,
मेरा परिवार पलता,
मेरी चिंता तू करता,
मेरी पहचान तुमसे,
मेरा ये नाम तुमसे,
शोहरत और मान तुमसे,
है ‘रोशन’ भी शरण,
रहे तेरा यूँ करम,
– गायक –
नरेश पंवार।
– प्रेषक & लेखक –
रोशन स्वामी “तुलसी”
संपर्क – 9887339360
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

