
बजरंगबली तुमको मेरा साथ निभाना है
बजरंगबली तुमको,
मेरा साथ निभाना है,
सुख-दुःख अपना सारा,
हमें तुमको सुनाना है,
बजरंग बली तुमको,
तर्ज – ना स्वर है ना सरगम है।
है कोई नहीं जग में,
तुमसा देवता दूजा,
करते हैं सदा तेरी,
सब नर-नारी पूजा,
सबको तेरी महिमा,
के गुण को गाना है,
हो राम के सेवक तुम,
और शिव के अवतारी,
इस कलियुग में तेरी,
है महिमा बड़ी भारी,
हो संकट मोचन तुम,
संसार ने जाना है,
जिस पर हो दया तेरी,
भवसागर तर जाये,
सुमिरन जो करे तेरा,
कलि पास भी ना आये,
भक्तों की नैया को,
भव पार लगाना है,
है नाम की क्या महिमा,
तुमने ही जाना है,
श्रीराम की शक्ति को,
तुमने पहचाना है,
तेरे नाम का बजरंगी,
‘परशुराम’ दीवाना है,
लेखक एवं प्रेषक – परशुराम उपाध्याय।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

