
करूँ मैं प्रार्थना,
भव से कर देना बाबा पार,
डगमग ये डोले नैया,
टूटी पतवार,
तर्ज – किस्मत वालों को।
हमने सुना है श्याम धणी के द्वार,
होता है सब भक्तों का उद्धार,
आए है सुन महिमा श्याम तेरी,
रख लेना तुम बाबा लाज मेरी,
खाली झोली सांवरिया रखी पसार,
करुणा के सागर को ये करुण पुकार,
करता है मन मेरा बारम्बार,
एक नजर को तरसे बाबा मन,
दर्शन देकर कर दो मन प्रसन्न,
बाबा मेरी अर्जी पर करना विचार,
श्याम दीवाने का है यही सवाल,
हारे के साथी अब तुम करो कमाल,
‘दीप’ ने अलख जगाई तेरे दर,
चौखट पर अब रख दिया अपना सर,
हमको भी तारो बाबा ले चल उस पार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


