
बदलेगा किस्मत सांवरिया
बदलेगा किस्मत सांवरिया,
चलो खाटू नगरिया,
खाटू नगरिया,
मेरे श्याम की डगरिया,
खाटू में श्याम जी का,
भवन निराला,
कलयुग में श्याम जी का,
है बोल बाला,
लेते हैं सब की खबरिया,
हारे हुओं का बाबा,
श्याम है सहारा,
भटके हुओं को सदा,
मिलता किनारा,
जादू भरी है डगरिया,
जीवन को जीवन,
बनाने चले आओ,
नन्दू कहे भक्तों,
देर न लगाओ,
बदलेगा तेरा नजरिया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

