
राधा रानी को भयो अवतार,
बधाई बाज रही,
ऐ जी हाँ, बधाई बाज रही,
ऐ री हाँ, बधाई बाज रही,
चलो रे चलो रे, भानु के द्वार,
बरसाने में बजत बधाई,
प्रकटी श्री श्यामा सुखदाई.....-2
आई रसिकन की प्राणाधार,
लूट रहे हीरे मोतिन माला,
आज मिलेंगे शाल दुशाला....-2
सखी गाई रही मंगलाचार,
जुग जुग जियो राधा प्यारी,
जय जय भानुकुल उजियारी....-2
छाई ब्रज में खुशी अपार,
चित्र विचित्र जब सुनी रे ख़बरिया,
आये पकड़ पागल की उंगलियां.....-2
राधा रानी पे जाये बलिहार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




