
बन के मोरछड़ी सांवरिया,
थारे हाथ में सज जाऊँ,
बन के मोरछड़ी,
थारे हाथ में सज जाऊँ मैं थारे,
या फिर मुकुट सजा ले कान्हा,
मोर पंख मैं बन जाऊं,
लहराऊ थारे बाला में,
ऐसो रम जाऊ,
गले रो हार बना ले सांवरा,
चम चम चम चम चमकू मैं,
लग जाऊ थारे सिने से,
मन में बस जाऊ,
या फिर हाथ पकड़ ले कान्हा,
थारी बंसी बन जाऊ,
मीठा मीठा भजन सुना के,
होंठा पे रम जाऊ,
मोरछड़ी या बंसी म्हाने,
किसी बहाने तो रख ले रे,
‘रवि बाजरा’ बोल पुगा द्यो,
थारो चाकर बन जाऊ,
स्वर – तुलसी गोयल।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

