
बरसाने में आनंद छायो लाली को जन्मदिन आयो
बरसाने में आनंद छायो,
लाली को जन्मदिन आयो ।
लाली को जनम दिन आयो,
श्यामा को जन्मदिन आयो ।।
घर घर बाजे मंगल बधाई,
प्रगट भयी श्यामा सुखदाई ।
बृजवासीन को मन हरषायो,
गोपी ग्वाल सब नाचे गावे,
भानु भवन में धूम मचावै ।
ढाढ ढांढ़िन ने दंगल मचायो,
झूले पलना कुंवर किशोरी,
शीतल शील कृपामई भोरी ।
मन दरश कर सुख पायो,
लाली को मुख पूनम को चंदा,
रसिक रसेश्वरी आनंद कंदा ।
नित लाली को लाड़ लड़ायो,
राधे को जन्मदिन आयो ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


