
मैया जी सदा मुझ पर रहमत की नजर रखना,
मै दास तुम्हारा हुँ, इतनी तो खबर रखना,
नजर रखना नजर रखना नजर रखना नजर रखना,
यहाँ कोई नही अपना ईक तेरा सहारा है,
मैने देख लिया सब को अब तुम्हे पुकारा है,
कहीं डूब ना जांऊ मैं, मेरा हाथ पकड़े रखना,
कब तक ठुकराओगी कब तक ना बुलाओगी,
दोगी ना हमे दर्शन कब तक तड़फाओगी,
दीदार करू तेरा, जीवन का यही सपना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

