
बाजी बाजी रे बांसुरी मनमोहन की बाजी
बाजी बाजी रे बांसुरी,
मनमोहन की बाजी,
बाजी बांसुरी की तान,
सखियां भई हैरान,
भागी यमुना तट को भागी,
खिली चांदनी शरद रैन की,
श्री यमुना जी के तीरे,
कर में मुरली चरणन नूपुर,
बाजत धीरे-धीरे,
ईत मोर मुकुट उत,
शीश चंद्रिका साजे,
सखियां भई हैरान भागी,
यमुना तट को भागी,
श्री वृंदावन रस भूमि में,
रास रचो अति भारी,
ठुमक ठुमकना यह प्रिया प्रीतम,
जाए सखी बलिहारी,
जाये सखी बलिहारी,
कुंज कुंजन में सखियां,
प्रीतम के संग राजी,
पागल भाई सब सखि सहचरी,
प्रेम रंग रस बरसे,
निरख निरख अद कुदरस लीला,
चित्र विचित्र मन हरषे,
प्रिया प्रीतम की दिव्य छवि,
हृदय बीच विराजी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

