
बाजे रे बाजे रे डंका लखदातार का
बाजे रे बाजे रे डंका,
लखदातार का।
दोहा – फूलन की चौकी लागि,
फूलन के गुच्छ सोहे,
फूलन की माला,
बिच में कतार है,
फूलन से सज रह्यो,
आज ये दरबार आली,
फूलन की हो रही,
आज ये बहार है।
फूलन के बिच रथ,
चाँद को बिराज रह्यो,
जा की छवि बरनी ना जाए,
अपरम्पार है,
चंदा के रथ पर,
चंदा सो प्यारो मेरो,
साज रह्यो सजनी,
लखदातार है।
मेरी सरकार का,
चलो रे चलो भैया,
खाटू नगरीया,
वहां बैठ्यो है,
मेरो सांवरिया,
कर रह्यो ध्यान,
तेरे परिवार का,
भाव को भूखो,
सब पर करे,
करुणा की नजरिया,
पाया नहीं पार उस,
पालनहार का,
शान से आवे,
निशान चढ़ावे,
श्याम अपने भक्तों का,
मान बढ़ावे,
कोई नहीं जोड़ उस,
करुणा अवतार का,
पग पग पे ‘बावरी’ को,
तेरा ही सहारा,
हमें डर क्या है जब,
तू है हमारा,
बरस रहा मेघ देखो,
बाबा के प्यार का,
स्वर – सुरभि चतुर्वेदी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



