
बाबा गणेश आपके चरणों में आए हम,
हमसे ना रूठ जाना मिलकर मनाएं हम,
बाबा गणेश आपके.............।
खाली है थाली हाथ में नहीं एक भी सुमन,
दर्शन दें अपने दास को आशा लगाए हम,
हे नाथ इस अनाथ पे इतनी कृपा करो,
चरणों की धूल तेरी माथे लगाए हम,
आया शरण में दास हे नाथ तार दो,
"कैमूरी पवन" के गीत का धुन गुनगुनाएं,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



