
बाबा जेब मेरी है खाली मैं कैसे दर तेरे आऊं
Baaba Jeb Meri Hai Khaali Main Kaise Dar Tere Aauun lyrics
बाबा जेब मेरी है खाली मैं कैसे दर तेरे आऊं.....
पढ़ा-लिखा मैं हुआ निकम्मा भाग ना मेरे साथ,
इतनी बाबा ढूंढी नौकरी कहीं ना बनती बात,
दर-दर की मैंने ठोकर खाई क्या-क्या गिनबाऊं,
बाबा जेब मेरी है खाली.....
छोटा-मोटा काम मिले में लगा रहूं दिन-रात,
मिले अठन्नी खर्चा रुपैया बहुत बुरे हालात,
घरवालों की दुखी आत्मा कैसे समझाऊं,
तेरे नाम का लिया सहारा ओ प्यारे हनुमान,
कर्जा से मोह बाहर निकालो ना भूलु एहसान,
24 घंटे बालाजी मैं गुण तेरे गांऊ,
मुझे दुखिया पै करके दया तू मेरा जगा दे भाग,
एक भगत यू कह रहा बाबा सुन ले मेरी फरियाद,
काम करा दे महाबली तेरी सवामणी लाऊं,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

