
बाबा श्याम दिल ये तुझको पुकारे
खाटू के बाबा श्याम,
दिल ये तुझको पुकारे,
हार के मैं आई बाबा,
तेरे द्वारे...- 2
अपनों के दर्द सहते,
मैं टूट सी गई,
तेरे सिवा बाबा मुझे,
कौन संभाले
हार के मैं आई बाबा, तेरे दुआरे,
विनती मेरी ये सुनलो,
ओ शीश के दानी
नाँव मेरी बाबा,
तू ही पार उतारे
रोती हैं मेरी अँखियाँ,
बाबा तेरे वास्ते,
दर्शन मुझे दो बाबा,
तुम को ही पुकारे
तेरे द्वारे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





