
बाला जी के नाम के ख़ज़ाने
ले जा बाला जी के नाम के खजाने ॥
नसीबा तेरा जाग जाएगा ॥
क्या सोचता है दिल में दीवाने ,
जिस घर में मेरे , बाला जी का वास है ॥
सुखों का वहां पर , होता प्रकाश हैं ॥
आजा बाला जी की , जोत जगाले नसीबा ॥
दिल से जो बाला जी , का नाम ध्याते है ॥
उसके के तो , सारे पाप मिट जाते हैं ॥
आजा तन - मन , अपना रंगाले नसीबा तेरा ॥
बाला जी के चरणों , में झुकता जमाना है ॥
' संजीव ' भी बना , इस दर का दीवाना है ॥
आजा अपना सितारा , चमकाले नसीबा तेरा ॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

