
बिगड़ी बनाने वाले,
मेरी भी बिगड़ी बना जा,
आजा सांवरिया आजा,
आजा आजा सांवरिया आजा।।
तर्ज – दुनिया बनाने वाले।
हारे हुए को तुम हो जिताते,
गिरते हुए को गले से लगाते,
बिच भंवर से नैया पार लगाते,
दीनो के नाथ बाबा तुम हो कहाते,
हार गया हूँ मैं भी,
मुझको तू आके जिता जा,
शीश का दानी तू है महाबलवानी,
झूठी नहीं है तेरी बाबा कहानी,
यूँ ही नहीं सारी दुनिया दीवानी,
करदे तू बाबा मुझपे बाबा ये मेहरबानी,
एक बार मेरे सर पे भी,
अपना तू हाथ फिरा जा,
कृष्णा ने वरदान दिया है,
कलयुग को तेरे नाम किया है,
जिसने भी नाम तेरा दिल से लिया है,
बदले में सारे जग में नाम किया है,
‘श्याम’ से भी थोड़ा सा,
प्यार का रिश्ता निभा जा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

