
बैठे सांवरियां सरकार भगतो नाचे गे
आज भर जायेगी खाली सब झोलियाँ,
मस्ती में नाच रही भगतो की टोलिया,
बड़ा सोहना सजा दरबार भगतो नाचे गे,
बैठे सांवरियां सरकार भगतो नाचे गे,
सारी ही दुनिया से दीवाने श्याम के आये,
ये श्याम के दर पे आकर मस्ती में है लहराए,
सब भगतो ने ध्वजा श्याम की उठाई है,
गूंजे श्याम की जय जय कार भगतो नाचे गे,
छोटा बड़ा नहीं कोई मेरे सांवरिया के द्वारे,
ये सेठ है बड़ा दयालु सब पर करता उपकार,
भगतो पे हर घडी मेहर लुटाई है,.
पल में भरता भंडारे भगतो नाचेगे,
जिस पर करता है किरपा वो इस की चौकठ आया,
संजय ने किस्मत पाई इस के भजनो को गया,
शर्मा की बिगड़ी बात बनाई है.
सबका ये लखदातार भगतो नाचे गे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
