
बोलो जी दयालु कब आओगे,
कब हमको खाटू जी लेकर जाओगे,
हम तो हैं खाटू की गलियों के दीवाने,
बोलो कब गलियां वो दिखाओगे,
बोलो श्याम बोलो कब आओगे,
इतनी ग्यारस बीती बाबा लेने क्यों ना आये,
तू नहीं आए तो ये बालक कैसे भजन सुनाये,
कब मीठे भजनो में रंग जमाओगे,
कब वो मेला ग्यारस वाला गलियों में लगेगा,
तू ही बता इन नैनो से कबतक ये नीर बहेगा,
कब तक हमको ऐसे ही सताओगे,
कब उन प्यारी गलियों में घुमाओगे,
कैसा ग्रहण लगा धरती पर कैसा समय ये आया,
लीलाधर तेरी लीला का पार ना कोई पाया,
कब ये घोर अँधेरा मिटाओगे,
कब अपनी वो मोरछड़ी लहराओगे,
खाटू क्या भारत क्या ये संसार भी है हारा,
अब तो आजा बनके प्यारे हारे का सहारा,
कब ‘सागर’ के नैनो में समाओगे,
अब भी नहीं आये तो फिर कब आओगे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




