
भक्तों के घर भी सांवरे आते रहा करो
भक्तों के घर भी सांवरे,
आते रहा करो,
दर्शन को नैना बावरे,
दर्शन दिया करो,
सूरत सलोनी आपकी,
आँखों में बस गई,
ऐसी झलक मिली हमें,
दीवाना कर गई,
बढ़ती रहे दीवानगी,
ऐसी कृपा करो,
कुछ ना कहेंगे आपको,
आकर तो देखिए,
पलकें बिछाए राह में,
मोहन तेरे लिए,
खाली पड़ा है दिल मेरा,
इसमें रहा करो,
माना तेरे चाहने,
वाले अनेक हैं,
उन पागलों की भीड़ में,
हम भी तो एक है,
अपने ही नाम की हमें,
मस्ती दिया करो,
गायक- मोहन श्याम जी महाराज।
प्रेषक- लक्ष्मण प्रसाद शर्मा
(कललू पंडित जी) डबरा
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


