
राधे राधे बोल श्याम आएँगे आएँगे श्याम आएँगे
राधे राधे बोल श्याम आएँगे,
आएंगे श्याम आएंगे,
वृन्दावन कहाँ दूर है,
बरसाना कहाँ दूर है,
सब तेरी नजर का कसूर है,
तर्ज – धीरे धीरे बोल कोई।
निकलेगा तेरी भक्ति का परिणाम,
तेरे घर भी आएँगे घनश्याम,
बस याद कर, फरियाद कर,
ना यूँ जीवन बर्बाद कर,
बीतें दिन लौट ना आएँगे,
ना देखे कोई धर्म करम ना जात,
जाने बस भक्तों के दिल की बात,
वो सब जान ले, पहचान ले,
इक बार वो अपना मान ले,
फिर आकर गले लगाएँगे,
लाखों में किसी एक को चुनते है,
अन्दर की आवाज को सुनते है,
सब जान ले, पहचान ले,
प्रेम के आंसू जिनके बहते है,
उनके तो हरी अंग संग रहते है,
मैं भी प्यासी हूँ, हरिदासी हूँ,
राधा जु की खासम ख़ास हूँ,
सुनकर प्रभु देर ना लाएंगे,
स्वर – साध्वी पूर्णिमा दीदी जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

