
भोला नही माने रे नहीं माने,
मचल गए नचबे को,
डम डम डमरू बाजे प्यारी,
नाच रहे भोले भंडारी,
कैसे लहर लहर लगे लहराने,
भांगड़ा डिस्को कछु ना जाने,
तांडव के हो गए दीवाने,
मैं कैसे मनाऊँ शिव ना माने,
कैसी भंगिया चढ़ी सन्ना के,
स्वामी बैठे है तन्ना के,
गौरा शिव को लगी है समझाने,
मैं तोह मना मना के हारी,
ना मने शिव त्रिपुरारी,
कैसे कमर लगे है लचकाने,
भोला खाकर भंग का गोला,
कैसे झूम रहा है चोला,
नाचे बजा बजा के नई ताने,
भोला सदा रहे मन चंगा,
देखो जाता से बह रही गंगा,
राग शिव की लगी है गुण गाने,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



