
महादेव शिव शंकर भोले, मैं हूं सेवक तेरा,
तेरे दर्शन पावन खातर मन ललचावे मेरा,
दर्शन दे दे ओ दे दे...-2
दर्शन दे दे भोले तेरा मंदिर खूब सजा
तू डमरु तू डमरु डमरु बजा.......
तेरे भगत मस्त हो झूमे, नाचे रंग जमावे,
गंगाजल में दूध मिलाकर, भोले तने नूहावे,
मंदिर के ऊपर लहरावे....-2
मंदिर के ऊपर लहरावे, भोले तेरी ध्वजा,
ढोल धफ मृदंग नगाड़ा, डी जे
) कोई बजाते,
होके मस्त तेरी मस्ती में, भोले रंग जमाते,
इधर-उधर जो खड़े सभी ने...-2
इधर-उधर जो खड़े सभी ने, आवे खूब मजा,
औघड़ दानी है वरदानी, जो तेरे दर पे खूब,
पल में किस्मत खुल जाती, श्रद्धा से शीश झुकावे,
जन्म मरण सब छूट जावे.....-2
जन्म मरण सब छूट जावे, वो आवे कहीं ना जा,
है तेरा दरबार अनोखा, ना कोई जग में ऐसा,
जो माँगे हरीश देते हो, भोले रुतबा पैसा,
तेरे भगत भूलन त्यागी ने....-2
तेरे भगत भूलन त्यागी ने, खोटा संग तजा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



