
भोलेनाथ तुम्हारे मंदिर में, नागों ने डेरा डाला है
भगवान तुम्हारे मंदिर में, नागों ने डेरा डाला है
^नागों ने डेरा डाला है, नागों ने डेरा डाला है
भोलेनाथ तुम्हारे मंदिर में,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मैं जल, चढ़ाने आई हूँ, और दूध भी, साथ में लाई हूँ
वहाँ तेरी, जटा से ओ भोले, गंगा की धारा बहती है
मैं भांग, चढ़ाने आई हूँ, और धतूरा भी, साथ में लाई हूँ
वहाँ तेरे, हाथों में ओ भोले, डंमरू भी डम डम वजता है
मैं तिलक, लगाने आई हूँ, और हार भी, साथ में लाई हूँ
वहाँ माथे पे, तेरे ओ भोले, चँदा भी चम चम करता है
मैं ढोलक, चिमटा लाई हूँ, और भजन, सुनाने आई हूँ
वहाँ पैरों में, तेरे ओ भोले, घुँघरू भी छम छम करते हैं
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


