
मत होना मन बावरे उदास सांवरा जरूर आएगा
मत होना मन बावरे उदास,
सांवरा जरूर आएगा,
मन में रखना विश्वास,
तर्ज – ऐ जो सिल्ली सिल्ली औंदी ए हवा।
डोले नैया तेरी हाथो में ना पतवार हो,
राहें अंजानी और घोर अंधकार हो,
ऐसे अंधेरो में बनके प्रकाश,
तेरी लाज नहीं जाने देगा इतना तू जानना,
कसौटी पे डटे रहना हार नही मानना,
सच्चे प्रेमी नहीं होते है निराश,
मीरा पी गई थी विष प्याला इसी विश्वास पे,
दर पे सुदामा आया बस इसी आस पे,
है ‘रजनी’ को भी एहसास,
जिसे थामे इक बार हाथ उसका ना छोड़ता,
भक्तो का सांवरा भरोसा नहीं तोड़ता,
‘सोनू’ दिल में तू रखना आस,
स्वर – रजनी राजस्थानी।
प्रेषक – अनुज कुमार मीना।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
