
मगन है राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है।
दोहा – सभी देवों से इस संसार में,
एक देव प्यारा है,
वो दीनो हिनो और दुखियों का,
बस एक सहारा है,
जो पल में दूर कर देता है,
संकट नाम जपने से,
पवनसुत केसरी नंदन,
वो बजरंगी हमारा है,
करे सब दूर संकट जो,
अंजनी माँ का लाला है,
तर्ज – हमारे है श्री गुरुदेव।
मेरे हनुमान के जैसा,
नहीं कोई देव न्यारा है,
शरण में आ गया जो भी,
उसे हनुमत ने संभाला है,
सुने विनती सभी की जो भी इनको,
याद करता है,
हर एक संकट मेरे बजरंगी ने,
भक्तो का टाला है,
झुकाकर शीश चरणों में,
सुनाया हाल जिसने भी,
भरे भंडार खुशियों से,
मेरा बजरंगी बाला है,
दीवानी राम की दुनिया,
राम जिनके दीवाने है,
मुसीबत से प्रभु श्री राम को,
पल में निकाला है,
नहीं विद्वान कोई है,
मेरे हनुमत सा दुनिया में,
जहाँ हनुमान है वहाँ ज्ञान का,
फैला उजाला है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
