
तेरी जय हो माँ जगदम्बे
भरती हो खाली झोलियाँ,
तेरे दर पे रोज दीवाली
और सदा मने है होलियाँ
लाल चुनरियाँ लेके आये , तेरे बालक प्यारे
लम्बी लगे कतारे बोले , जय माता की सारे
सब मन से तुम्हे पुकारे
और बोले मीठी बोलियाँ
मंगल करणी संकट हरणी , तेरी माया न्यारी
पार ना कोई पाया मैया , तेरी महिमा भारी
तेरे द्वारे जो भी आया
हुई दूर दुखो टोलिया
पान सुपारी ध्वजा नारियल , तेरी भेट चढ़ाये
कोई प्लेन से कोई ट्रैन से , कोई गाड़ी से आये
कोई ऐसा रुतबा पाए
जो चढ़के आये पोडिया
जीवन सफल हुआ हरीश , जिसकी माँ से लौ लागी
भाव में भर कर भेट सुनाता , आया भूलन त्यागी
सब खिले हुए है मुखड़े और माथे लागी रोलिया
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

