
माता तेरे चरणों में,
स्थान जो मिल जाये,
यह जीवन धन्य बने,
वरदान जो मिल जाए।।
तर्ज – राधे तेरे चरणों की।
सुनते है कृपा तेरी,
दिन रात बरसती है,
श्रद्धालू ही पाते है,
दुनियां तो तरसती है,
एक बूंद मुझे दो माँ,
किस्मत ही बदल जाए,
ये मन बड़ा चंचल है,
पूजन में नहीं लगता,
यह इतना भोला है,
संसार इसे ठगता,
समझायें इसे जितना,
उतना ही मचल जाये,
माँ के चरणो में तू,
नित ध्यान लगाया कर,
पाना है मोक्ष अगर,
उसमें खो जाया कर,
मन में वह प्यार जगा,
माँ में ही समा जाये,
देवत्व के फूलों से,
माता झोली भर दो,
सब दोष हटा दो माँ,
बस निर्मल मन कर दो,
जीवन भी सुगंधित हो,
दुर्गंध निकल जाये,
प्रेषक – कमल बैस।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





